Search

 
 
 

हनी सिंह के लुंगी डांस पर जमकर थिरके एल्विश-मुनव्वर, साथ देखकर फैंस हैरान

Lagatar Desk : इस शादी में एल्विश, मुनव्वर और हनी सिंह के अलावा टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस अवनीत कौर भी शामिल हुए. सभी सितारे पार्टी आउटफिट में नजर आए. शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : कोलकाता में प्रोड्यूसर राघव शर्मा के भाई की ग्रैंड शादी में यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक साथ डांस करते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों ने सिंगर यो यो हनी सिंह की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके मशहूर गाने ‘लुंगी डांस’ पर जमकर ठुमके लगाए. 

 

 

हनी सिंह के गाने पर एल्विश-मुनव्वर का डांस

दरअसल, 20 नवंबर 2026 को कोलकाता में एक भव्य शादी समारोह हुआ. बताया जा रहा है कि यह शादी राघव शर्मा के भाई की थी. इस समारोह में टीवी और सोशल मीडिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं.

 

इस दौरान एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी भी पहुंचे थे. वायरल वीडियो में दोनों हनी सिंह के गाने लुंगी डांस पर एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हनी सिंह अपनी लाइव परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. दोनों को इस तरह मस्ती करते देख फैंस भी काफी खुश हैं.

 

 

अली गोनी और अवनीत कौर भी आए नजर

इस शादी में एल्विश, मुनव्वर और हनी सिंह के अलावा टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस अवनीत कौर भी शामिल हुए. सभी सितारे पार्टी आउटफिट में नजर आए. शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

 

पहले हो चुका है दोनों के बीच विवाद

एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी के रिश्ते पहले भी चर्चा में रहे हैं. साल 2024 में ISPL के एक मैच के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था. हालांकि, एल्विश के कुछ फैंस को मुनव्वर के साथ उनकी नजदीकी पसंद नहीं आई थी. इसके बाद एल्विश ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह मुनव्वर को अपना दोस्त या भाई नहीं मानते. इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था.

 

लेकिन दिसंबर 2025 में दोनों के बीच फिर से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. मुनव्वर ने एल्विश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच कोई नफरत नहीं है और छोटी-मोटी गलतफहमियां फोन पर बात करके दूर की जा सकती हैं. उन्होंने एल्विश को भाई जैसा भी बताया था.अब कोलकाता की शादी में दोनों को एक साथ डांस करते देख फैंस उनकी दोस्ती को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

 

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एल्विश और मुनव्वर के चाहने वाले इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे साल का सबसे बड़ा सरप्राइज बता रहे हैं, तो कुछ दोनों को साथ देखकर खुशी जता रहे हैं. वहीं, हनी सिंह की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही