Lagatar Desk : यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
Guys, please stop linking my name to everything like this. They could just be my friends too. Not everything needs to be taken so seriously.
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) November 5, 2026
मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश की एक लड़की के साथ तस्वीर सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.दोनों के मिलते-जुलते कपड़ों को देखकर कई लोगों ने इसे उनके नए रिश्ते का संकेत मान लिया. देखते ही देखते यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, एल्विश ने इन अटकलों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और खुद सामने आकर लोगों को जवाब दिया.
एल्विश ने अफवाहों पर कहा
एल्विश यादव ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, दोस्तों, कृपया इस तरह हर चीज के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करें. वो सिर्फ मेरी दोस्त भी हो सकती हैं. हर बात को इतना गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.
'मालामाल वीकली 2' से बॉलीवुड में करेंगे एंट्री
इसके अलावा एल्विश के पास रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म भी है. विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस वी जे फ्रेम्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.