Search

 
 
 

रामायण देख गदगद हुए एल्विश यादव, रणबीर-यश की एक्टिंग की जमकर की तारीफ

Lagatar Desk :एल्विश ने अपने दोस्त लवकेश कटारिया के साथ एक व्लॉग शेयर कर फिल्म पर खुलकर बात की और इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म की कहानी, शानदार विजुअल्स और कलाकारों के अभिनय को बेहतरीन बताया.
 
एल्विश यादव

Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब इसी बीच यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव ने फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है.

 

एल्विश ने अपने दोस्त लवकेश कटारिया के साथ एक व्लॉग शेयर कर फिल्म पर खुलकर बात की और इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म की कहानी, शानदार विजुअल्स और कलाकारों के अभिनय को बेहतरीन बताया.

 

 

भारतीय संस्कृति और कहानी की तारीफ

 एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में बताया कि फिल्म में भारतीय संस्कृति और रामायण की कहानी को जिस भव्य अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया है, उसे देखकर उन्हें काफी गर्व महसूस हुआ. उनके मुताबिक, फिल्म की प्रस्तुति दर्शकों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती है.

 

VFX और सिनेमैटोग्राफी ने किया प्रभावित

 फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), सिनेमैटोग्राफी और भव्य सेट्स की भी एल्विश ने जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म के विजुअल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया. उनका कहना है कि फिल्म का हर फ्रेम काफी शानदार है और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखता है.

 

रणबीर, साई पल्लवी और यश के अभिनय की तारीफ

 एल्विश ने फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण की भूमिका में नजर आ रहे यश के अभिनय की भी सराहना की. उन्होंने तीनों कलाकारों के काम को दमदार बताया.

 

फैंस से की फिल्म देखने की अपील

 अपने बेबाक अंदाज में एल्विश ने फैंस से अपील की कि वे फिल्म को लेकर फैल रही नकारात्मक अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की बात कही.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही