Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Elvish Yadav ने खोला अपनी लव लाइफ का राज, बोले –जिसे डेट करता हूं, उसी से शादी करूंगा

यूट्यूबर और टीवी स्टार एल्विश यादव अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : यूट्यूबर और टीवी स्टार एल्विश यादव अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर जब भी वह किसी एक्ट्रेस या को-स्टार के साथ तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं, तो उनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें शुरू हो जाती हैं. हालांकि, अब एल्विश ने खुद अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की है.

 

जिसे शादी करनी है, उसी को डेट करता हूं

 

फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में एल्विश ने साफ कहा कि वह कैजुअल रिलेशनशिप में विश्वास नहीं रखते.उन्होंने कहा,मैं जिस तरह का इंसान हूं, अगर मुझे कोई पसंद है तो मैं उससे शादी करूंगा. ऐसा नहीं कि 4 दिन साथ रहूं और फिर छोड़ दूं. मैं हमेशा शादी के लिए ही डेट करता हूं.

 

मजाकिया अंदाज में उन्होंने खुद की तुलना फिल्म Dhoom के किरदार Ali से भी की. उन्होंने कहा, आपने धूम में अली देखा होगा न, मैं वही हूं. बस फर्क इतना है कि उसके पास शानदार बाइक थी, मेरे पास नहीं है.

 

फिजिकल और इमोशनल – दोनों चीटिंग गलत

एल्विश का मानना है कि रिश्ते में किसी भी तरह की बेवफाई गलत है.उनके मुताबिक,फिजिकल चीटिंग भी गलत है और इमोशनल चीटिंग भी उतनी ही गलत हैउन्होंने कहा कि कई बार इस मुद्दे पर उनकी बहस भी होती है, लेकिन उनके लिए चीटिंग, चीटिंग ही होती है.

 

लिंकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

एल्विश का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है. इस पर उन्होंने साफ किया मुझे पता है कि मैं सही हूं और मैं किसी के साथ इन्वॉल्व नहीं हूं. सोशल मीडिया पर कई चीजें वायरल होती हैं, लेकिन वो सच नहीं होतीं.उन्होंने कहा कि अगर वह किसी के साथ गाना या प्रोजेक्ट शूट करते हैं तो तुरंत उनके रिश्ते की खबरें उड़ने लगती हैं.

 

मेरी पार्टनर मुझे समझती है

एल्विश ने यह भी कन्फर्म किया कि वह रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने अपनी पार्टनर का नाम उजागर नहीं किया.उन्होंने कहा,मेरी पार्टनर समझती हैं कि यह मेरा काम है. सोशल मीडिया और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है. ऑनलाइन जो दिखता है, वो हमेशा सच नहीं होता.

 

सीरियस कमिटमेंट में विश्वास

इंटरव्यू के अंत में एल्विश ने दोहराया कि वह हमेशा सीरियस कमिटमेंट में विश्वास रखते हैं, न कि कैजुअल डेटिंग में.उनका साफ कहना है मैंने हमेशा शादी के लिए ही डेट किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही