Lagatar Desk : बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपने नए शो रिज मास्टर को लेकर सुर्खियों हैं. इस शो में टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी उनके साथ नजर आ रही हैं.
वायरल फोटो
एल्विश बने पैपराजी, ईशा की खींची तस्वीरें
वायरल वीडियो में एल्विश यादव पैपराजी का कैमरा अपने हाथ में लेकर ईशा मालवीय की तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं. फोटो क्लिक करने के बाद ईशा उनके पास पहुंचती हैं और कैमरे की स्क्रीन पर अपनी तस्वीरें देखने लगती हैं. इसके बाद दोनों के बीच हंसी-मजाक और मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है.
रिज मास्टर' को प्रमोट कर रहे एल्विश और ईशा
दरअसल, एल्विश यादव और ईशा मालवीय इन दिनों अपने नए डेटिंग रियलिटी शो 'रिज मास्टर' के प्रमोशन में जुटे हैं. यह वर्टिकल फॉर्मेट वाला डेटिंग रियलिटी शो जियोहॉटस्टार के तड़का पर स्ट्रीम हो रहा है.
शो में एल्विश होस्ट और मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि ईशा मालवीय को-होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं.