Search

 
 
 

दिवाली पार्टी में एल्विश यादव का जलवा, ब्लैक शेरवानी में लूटी महफिल

Lagatar Desk :आनंद पंडित की दिवाली पार्टी के लिए एल्विश यादव ने ब्लैक कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला इंडो-वेस्टर्न कुर्ता और शेरवानी चुना. उनके आउटफिट पर सिल्वर रंग की कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइन नजर आए.
 
एल्विश यादव

Lagatar Desk : यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्हें निर्माता आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ देखा गया. इस दौरान तीनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और साथ में मस्ती करते नजर आए.

 

 

रॉयल अंदाज में दिखे एल्विश यादव

आनंद पंडित की दिवाली पार्टी के लिए एल्विश यादव ने ब्लैक कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला इंडो-वेस्टर्न कुर्ता और शेरवानी चुना. उनके आउटफिट पर सिल्वर रंग की कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइन नजर आए.

 

इस एथनिक लुक के साथ उन्होंने अपने सिग्नेचर 'राव साहब' स्टाइल को भी बरकरार रखा. हाथों में चश्मा और चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए एल्विश पैपराजी के सामने शानदार अंदाज में पोज देते दिखे.

 

 

एल्विश के लुक पर फिदा हुए फैंस

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का यह रॉयल एथनिक लुक काफी पसंद किया जा रहा है. उनके फैंस यानी 'एल्विश आर्मी' ने भी उनके अंदाज की जमकर तारीफ की. पार्टी के दौरान के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस को उनका यह डैशिंग और शाही अंदाज खूब भा रहा है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही