Search

 
 
 

29 के हुए एल्विश यादव, जन्नत जुबैर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Lagatar Desk  :एल्विश यादव ने अपने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह बर्थडे केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk  : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आज यानी 14 सितंबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें दोस्तों से लेकर बॉलीवुड स्टार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी खास बर्थडे विश किया है.

 

मां के साथ नजर आए एल्विश

एल्विश यादव ने अपने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह बर्थडे केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी.

 

फाइल फोटो 

जन्नत जुबैर ने खास अंदाज में किया विश

एल्विश के जन्मदिन पर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. जन्नत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी हैप्पी बर्थडे. खास बात यह रही कि उन्होंने एल्विश के साथ अपनी एक तस्वीर को क्रॉप करके शेयर किया.

 

 जन्नत इंस्टा पोस्ट 

पहले भी जुड़ा चुका है दोनों का नाम

दरअसल, एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के बीच डेटिंग की चर्चाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें जन्नत लाल साड़ी में नजर आई थीं. इस तस्वीर के साथ एल्विश के कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान खींचा था. एल्विश ने लिखा था, तेरे दिल पे हक मेरा है. हालांकि, यह किसी नए प्रोजेक्ट या कोलैबोरेशन का हिस्सा भी हो सकता था, लेकिन इसके बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे थे.

 

elvish yadav birthday jannat zubair special message dating rumors

फाइल फोटो

फैंस लगा रहे हैं तरह-तरह के कयास

अब जन्नत के बर्थडे विश और एल्विश के रिएक्शन के बाद दोनों की डेटिंग की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इसे महज दोस्ती और कोलैबोरेशन बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स दोनों के बीच रिश्ते की संभावना जता रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही