Search

 
 
 

Elvish Yadav  के नए गाने ‘जस्टिन बीबर’ ने मचाया बवाल,लिखा- छोरी छोड़ बोलेरो ने, जी वैगन की सैर करा दूं…

हाल ही में एल्विश यादव और ईशा मालवीय के नए गाने ‘जस्टिन बीबर’ का टीज़र रिलीज हुआ है. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली. फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : हाल ही में एल्विश यादव और ईशा मालवीय के नए गाने ‘जस्टिन बीबर’ का टीज़र रिलीज हुआ है. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली. फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

 

 

18 फरवरी को रिलीज होगा ऑफिशियल वीडियो

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा-छोरी छोड़ बोलेरो ने, जी वैगन की सैर करा दूं… कुछ बड़ा आने वाला है. जस्टिन बीबर का ऑफिशल वीडियो 18 फरवरी सुबह 11 बजे रिलीज होगा.

 

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में एल्विश और ईशा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. शो के बाद से ही फैंस दोनों को किसी प्रोजेक्ट में फिर साथ देखने की मांग कर रहे थे. अब यह गाना उसी एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.

 

प्रिंस नरुला से क्यों जोड़ा गया कनेक्शन


टीज़र रिलीज के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे प्रिंस नरुला से जोड़ना शुरू कर दिया. दरअसल, बोलेरो प्रिंस नरुला का चर्चित गाना रहा है.एल्विश ने अपने टीज़र में बोलेरो से जी वैगन का जिक्र किया,  जिसके बाद लोगों ने इसे प्रिंस पर तंज के तौर पर देखना शुरू कर दिया लोगो का कहना है कि गाने में प्रिंस नरूला को उलटा लटका गाया है कुछ यूजर्स ने कमेंट किया -भाई ने प्रिंस नरुला की चुटकी ली है.सिस्टम हैंग हालांकि, एल्विश या प्रिंस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 


पहले भी सामने आ चुकी है तनातनी

गौरतलब है कि The 50 के दौरान प्रिंस नरुला और एल्विश यादव के बीच मतभेदों की खबरें चर्चा में रही थीं. दोनों कई बार एक-दूसरे पर परोक्ष रूप से टिप्पणी करते दिखे हैं. ऐसे में नए गाने के टीज़र को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

फैंस को 18 फरवरी का इंतजार

अब सबकी नजरें 18 फरवरी सुबह 11 बजे पर टिकी हैं, जब गाने का पूरा वीडियो रिलीज होगा. देखना दिलचस्प होगा कि यह गाना सिर्फ म्यूजिक चार्ट पर धमाल मचाता है या फिर कंट्रोवर्सी का तड़का भी साथ लाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही