Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शर्मसार : 14 साल की नाबालिग हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने से हालत गंभीर, भर्ती

Palamu : पलामू जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आयी है. जिससे अब एक नाबालिग की जान पर बन आयी है. दरअसल उपरोक्त इलाके की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई. हालांकि गर्भवती होने की बात नाबालिग को पता नहीं थी. ना ही घर वाले इस मामले को जानते थे. इसी बीच नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी गयी. दवा खाने के बाद नाबालिग की हालत गंभीर हो गई. जिसके बाद उसे एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत में कुछ सुधार आया है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-students-upset-due-to-examination-amid-summer-vacation/">रांची

विवि : गर्मी छुट्टी के बीच परीक्षा से विद्यार्थी परेशान  

गर्भपात की दवा खिलाने से हालत हुई गंभीर

इस बारे में पलामू एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डीके सिंह ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बतायी जा रही है. लड़की को गर्भपात की दवा खिलाई गई है, लेकिन गर्भपात की दवा लेने से उसे ओवर ब्लीडिंग हो रही है. स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दो यूनिट ब्लड चढ़ाया है. फिलहाल ब्लड चढ़ाये जाने के बाद से लड़की की हालत में सुधार आया है. उन्होंने बताया कि स्पेशल टीम के द्वारा नाबालिग लड़की का इलाज किया जा रहा है. वहीं थाना प्रभारी ने मामले की जांच करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी भी की जा रही है.वहीं पुलिस ने पूरे मामले का जानकारी सीडब्ल्यूसी को अवगत करा दिया है. इसे भी पढ़ें - चंदवा">https://lagatar.in/candwa-wife-lodges-complaint-against-husband-says-he-is-celebrating-with-other-girl/">चंदवा

: पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- दूसरी लड़की संग मना रहा रंगरेलियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही