Search

 
 
 

बिचौलियों ने हड़प ली आवास योजना की राशि, बेसहारा महिला ने शौचालय को बना लिया आशियाना

 
Dumka: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही पंचायत अंतर्गत मधुबन में सिस्टम की पोल खोलते हुये एक महिला शौचालय में रहने को मजबूर है. इस असहाय महिला ने शौचालय को ही अपना आशियाना बना लिया है और बरसों से शौचालय में ही रह रही है. आपने घर में शौचालय तो देखे होंगे पर शौचालय में आशियाने को गौर से देख लीजिये. महिला 4*4 फीट के इस शौचालय में किस तरह गुजर बसर कर रही है. महिला घरेलू जरूरत की चीजें भी इसी शौचालय में रखती है. खुले में खाना बनाती खाती है. [caption id="attachment_44161" align="aligncenter" width="1000"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/e9833204-f35d-419b-a091-95dc0198bfbd.jpg"

alt="Lagatar" width="1000" height="750" /> अधूरा इंदिरा आवास[/caption]

बिचौलियों ने हड़प ली आवास योजना की राशि

जानकारी के अनुसार महिला को आवास बनाने के लिए सरकारी राशि मिली थी लेकिन बिचौलियों ने पैसे हड़प लिये. 4 वर्ष पूर्व इंदिरा आवास मिला था. बिचौलियों ने घर तो बना दिया पर छत नहीं बनायी. जिसके कारण इस महिला को शौचालय में गुजर-बसर करना पड़ रहा है.

बेसहारा महिला किसी तरह करती है जीवन यापन

महिला का नाम सेमली देवी है. इनके पति की की मौत 10 वर्ष पूर्व ही हो गई थी. इनका कोई संतान नहीं है. किसी तरह दूसरे के घर मे मजदूरी कर गुजर बसर कर रही हैं. सेमली देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इस मामले में लगातार.इन संवाददाता ने बीडीओ पंकज कुमार रवि से बात की. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि इस महिला के अधूरे इंदिरा आवास का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा. https://lagatar.in/jharkhands-budget-expenditure-figures-are-pleasant-and-surprising-saryu-rai/44096/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही