Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में बिना ऐलान का आपातकाल, आजतक इतना कमजोर पीएम नहीं देखा : राव

Hyderabad : तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कहा कि देश में बिना ऐलान का आपातकाल लागू है. उन्होंने पीएम मोदी को वो समय याद दिलाया है जब बतौर गुजरात सीएम वे खुद ये मुद्दा उठाया करते थे, जब वे विपक्ष पर निशाना साधा करते हैं. केसीआर के मुताबिक आजाद भारत में रुपया अब सबसे ज्यादा कमजोर हो गया है. भारत ने आजतक इतना कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा है.

देश को इस तानाशाही से बचाना होगा

केसीआर ने नूपुर शर्मा विवाद पर जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत के फैसले का भी स्वागत किया है. कहा, मैं जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत साहेब को सैल्यूट करता हूं. भारत की इसी भावना को हमें जिंदा रखना है. देश को इस तानाशाही से बचाना होगा. इंदिरा गांधी को मैं शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि उन्होंने कहकर आपातकाल घोषित किया था. लेकिन वर्तमान में तो लंबे समय से बिना किसी घोषणा के ही एक आपातकाल लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें - गोवा">https://lagatar.in/danger-of-breakdown-in-goa-congress-leader-of-opposition-michael-lobo-removed-from-the-post/">गोवा

कांग्रेस में टूट का खतरा, नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो पद से हटाये गये

हमारी ताकत 100 हॉर्सपावर की है

सीएम ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की है कि अब मुख्यमंत्रियों से लेकर जजों तक को सिर्फ डराया जा रहा था, एक भय का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है. इन लोगों को इतना घमंड किस बात को लेकर है. उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हमारी ताकत 100 हॉर्सपावर की है, तो केंद्र की ताकत सिर्फ 50 हॉर्सपावर और यूपी की तो 25 है. ऐसे में केंद्र में तो सिर्फ उसी को सरकार बनानी चाहिए जिसका इंजन सबसे ज्यादा ताकतवर हो, जिसके पास सबसे ज्यादा हॉर्सपावर हो. असल डबल इंजन सरकार तो तब बनेगी, जब केंद्र में भी तेलंगाना जैसी एक सरकार आ जाएगी.

योगी आदित्यनाथ पर भी चुटकी ली

अब केसीआर ने मोदी सरकार पर हमला बोला, नूपुर विवाद पर प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी चुटकी ली. सीएम योगी को लेकर उन्होंने कह दिया कि उन्हें और उनकी सरकार को यूपी से सीखने की जरूरत नहीं है. वे कहते हैं कि एक शख्स लुंगी पहनकर आते हैं, जिनकी प्रति व्यक्ति आय तेलंगाना की भी एक चौथाई है, वो हमे योजनाओं के बारे में सिखाएंगे. केसीआर ने स्पष्ट कहा कि कई बीजेपी शासित राज्यों से उन राज्यों की स्थिति बेहतर है जहां पर दूसरे दलों की सरकार चल रही है. इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-strong-welcome-to-the-union-minister-of-state-for-education-said-hemant-government-is-engaged-in-looting/">कोडरमा

:  केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत, कहा लूट-खसोट में लगी है हेमंत सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही