Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उडान भरी इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, 137 यात्री थे सवार

Bangaluru : बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. DGCA के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान सुबह 6.15 बजे फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हो गयी. जिसके बाद तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी. हालांकि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आयी थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. (पढ़ें, नीतीश">https://lagatar.in/bjp-leaders-are-unable-to-digest-nitish-kumars-visit-to-iftar-party-know-the-matter/">नीतीश

कुमार का इफ्तार पार्टी में जाना BJP नेताओं को नहीं हो रहा हजम, जानिए मामला)

कल भी बेंगलुरु से उडान भरी विमान की करायी गयी थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि रविवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट से 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरे एतिहाद एयरवेज के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कैप्टन को केबिन प्रेसर में गिरावट महसूस हुई थी. जिसके बाद उसने विमान उतारने का फैसला किया. इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले विमान को नंदी हिल्स क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाते हुए भी देखा गया था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/kapil-sibals-counterattack-on-pm-modis-statement-on-cbi-who-is-saving-the-corrupt/">पीएम

मोदी के सीबीआई वाले बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है?

पक्षी टकराने के कारण कार्गो प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इसी दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. उड़ान भरने के बाद कार्गो प्लेन से पक्षी टकरा गया था. जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया. पक्षी के टकराने की वजह से विमान के विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा था. इसको लेकर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग का अलर्ट जारी किया गया और 10 बजकर 50 मिनट पर प्लेन को वापस दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया. अधिकारी के अनुसार, जांच करने के बाद दोपहर करीब 1.40 बजे विमान ने दुबई के लिए उड़ान भरी. वहीं पिछले महीने की 13 मार्च को इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली-दोहा फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी थी. दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया था. एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि दुर्भाग्य से यात्री को बचाया नहीं जा सका. एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने पैसेंजर को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-prabhatpheri-and-sadbhavna-race-organized-on-the-foundation-day-officers-and-many-dignitaries-participated/">लातेहार

: स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी व सदभावना दौड़ का आयोजन, अधिकारी व कई गणमान्य ने लिया भाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही