Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो और हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की आपात लैंडिग

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 ने सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. फ्लाइट को लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट (IXL)  पर उतरना था
Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  आज गुरुवार को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 और हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की क्यू400  फ्लाइट की तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिग की खबर है. 

 

इंडिगो की फ्लाइट ने आज सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी,  लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी की जानकारी मिली तो विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करायी गयी.

 

इस विमान में चालक दल समेत 180 लोग सवार थे. सभी को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान से सुरक्षित निकाले जाने की खबर है. 

 


जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 ने सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. फ्लाइट को लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट (IXL)  पर उतरना था.   विमान के लेह पहुंचने से कुछ समय पहले विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, 

 

पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया. विमान की लैंडिंग के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि  इस घटना को लेकर आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित नहीं किया गया था. 

 


स्पाइसजेट की लैंडिंग की बात करें तो  आज स्पाइसजेट की क्यू400 विमान ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन टेकऑफ के कुछ समय बाद ही पीछे के सामान के दरवाजे (AFT baggage door) की लाइट में रुक-रुक कर जलने की तकनीकी खराबी दिखी. 

 


 स्पाइसजेट के पायलटों ने सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस हैदराबाद ले आये और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. स्पाइसजेट ने भी बयान जारी कर कहा कि यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी, बल्कि हमने सावधानीपूर्ण बरती.

 

स्पाइसजेट ने कहा कि स्पाइसजेट ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जायेगा. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही