इमरजेंसी मेडिसन डे आज Ranchi : आज के दिन विश्वभर में इमरजेंसी मेडिसन डे मनाया जाता है. यह हर साल 27 मई को मनाया जाता है. इमरजेंसी फिजिशियन डॉ शुभम शेखर ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसन डे को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के नागरिकों, रोगियों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और संस्थानों को इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी के बारे में सोचने और बात करने के लिए प्रेरित करना है. मरीजों का इमरजेंसी में सही इलाज हो सके. इलाज के दौरान मरने वाले मरीजों की संख्या को कम किया जा सके. मरीजों की दिव्यांगता की स्थिति को खत्म किया जा सके. इन सभी चीजों को लेकर जागरूक किया जाता है. डॉ शुभम शेखर ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसन डे के दिन इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी की आवश्यकता के बारे में जागरुक किया जाता है. कहा कि बहुत जगहों पर इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी की स्थिति ठीक नहीं है. जिसकी वजह से मरीजों की जान जा रही है. [wpse_comments_template]
इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी को लेकर जागरूक करना आवश्यक : डॉ शुभम शेखर
Leave a Comment