Search

 
 
 

रांची की उभरती कलाकार पहुंचीं शुभम संदेश कार्यालय, साझा किया अनुभव

 

अभिनेत्री हीर की चाहत - देश-दुनिया में झारखंड की बेटियों की पहचान बने

Ranchi: हॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी रांची की रहनी वाली हीर कौर गुरुवार को लगातार. इन शुभम संदेश कार्यालय पहुंचींं. उन्होंने अभिनय के सफर का अनुभव शुभम संदेश के साथ साझा किया. उन्होंने बताया कि वे लगभग 100 विज्ञापन फिल्में भी कर चुकी हैं. इनमें डॉमिनोज, तनिष्क सहित देश के कई प्रसिद्ध ब्रांड के उत्पादों की विज्ञापन फिल्में शामिल हैं. विज्ञापन फिल्मों में काम से उन्हें अलग पहचान मिली है. उन्होंने टीवीएफ की वेब सीरीज एनसीआर डेज में भी काम किया है और यहीं उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट था. https://youtu.be/xSZUoyrcN10

  हीर कौर ने बताया कि मुंबई तक का सफर इतना आसान भी नहीं था. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुंबई आकर काम करना शुरू करेंगी. मुंबई पहुंचना और वहां काम करना एक सपने जैसा था. उन्होंने कहा कि अभिनय के पूरे सफर में मां का बहुत सपोर्ट रहा है. रिश्तेदारों ने तो बहुत कुछ कहा, पर उन्होंने उनकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया और हिम्मत नहीं हारी. अपने काम पर फोकस किया, मेहनत की और इस मुकाम पर पहुंची हैं. मां के आशीर्वाद और सपोर्ट के वजह से उनकी हॉलीवुड मूवी मदर टेरेसा को बहुत प्यार मिला. वे चाहती हैं कि देश-दुनिया में झारखंड की बेटियों की पहचान बने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही