LagatartDesk : मुंबई में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग हुई. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने कल्चरल सेंटर की मेजबानी की. इस कार्यक्रम में देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकरों ने शिरकत की. बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर और मामे खान ने भी अपनी सुरीली आवाज से इस कार्यक्रम में समां बांधा. इस कार्यक्रम में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक ने भी सेंटर पहुंच कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया.
नीता अंबानी कल्चरल सेंटर बनेगा देश में कला का सबसे बड़ा केंद्र
लॉन्चिंग के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं. यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक है. यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है. यहां छोटे शहरों और दूर-दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा. मुझे उम्मीद है की दुनिया के बेहतरीन शो यहां आयेंगे. वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा. यहां बड़े शो हो सकेंगे. मुझे उम्मीद है कि भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे.
बॉलीवुड, साउथ और अंतरराष्ट्रीय कलाकार रहे मौजूद
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई कलाकार उपस्थित रहे. सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी और शाहिद कपूर मौजूद रहे. इनके अलावा विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से कार्यक्रम में रौनक आ गयी. एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स भी कार्यक्रम में मौजूद थीं. इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरु भी उपस्थित रहे.
देखें वीडियो :
https://www.instagram.com/reel/CqdRUIXDNs0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdImR4vWFd/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/p/CqdKLPLvCeM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdLC5OP_2h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdMkTCJrQp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdOD-KMpdy/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdP9lRvJhm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdQhk1N-6q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
https://www.instagram.com/reel/CqdQylXDm6U/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">
Leave a Comment