Search

रांची: CCL में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्‍यालय रांची के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत कुल छह कर्मी श्याम नारायण महतो, महाप्रबंधक (एमएम), एमएम विभाग, रमाकांत पांडेय, महाप्रबंधक (एचआरडी), मानव संसाधन विभाग, प्रफुल्ल नारायण राय, मुख्य प्रबंधक (ई एंड एम), जेएसएसपीएस, राकेश कुमार दराद, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), उत्खनन विभाग, महादेव राम, सब. इंजीनियर (ई एंड एम), गणेश कुमार तिवारी, वरीय भंडारपाल, टीए विभाग, पुष्पा लकरा, ओएस ए-1, पी एंड आईआर विभाग, राजदेव सिंह, मुख्य फार्मासिस्ट ए-1, गांधीनगर अस्पताल, चंदेश्वर सिंह, ओएस ए-1 एवं जगेश्वर बेदिया, सहायक रिगमैन, लपंगा ड्रिलिंग कैंप को सीसीएल परिवार की ओर से सम्‍मान समारोह का आयोजन कर उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. बता दें कि नवंबर 2024 में मुख्‍यालय सहित पूरे सीसीएल से 96 कर्मी सेवानिवृत्त हुए. मौके पर सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) सतीश कुमार झा सहित अन्य विभागों के महाप्रबन्धक/विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजन उपस्थित थे. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यानुभवों पर एक शॉर्ट फिल्‍म (विडियो क्लिप) सम्‍मान समारोह के दौरान प्रदर्शित किया गया. इस फिल्म में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छू रही है और हम इसके उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी सीसीएल निलेन्दु कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों से कहा कि आप सभी लोग अपनी मेहनत, समर्पण और निष्ठा से न सिर्फ कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि कंपनी की पूरी तरह से कायाकल्प किया है. उन्होंने कहा कि जीवन की दूसरी पारी में व्यायाम, तीर्थाटन, देश भ्रमण, सामाजिक कार्य के साथ-साथ अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें. निदेशकगणों ने भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके इस यात्रा के सुखद समापन पर शुभकामनाएं प्रेषित की और दूसरी पारी की बधाई दी. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:

भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//