Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: भाजपा की कार्यशाला में पार्टी की मजबूती पर जोर

Medininagar: पाटन के कुंडवा मोड़ में भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला की अध्यक्षता पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कि राष्टहित और राष्ट निर्माण की बात करती है. आज हम सभी को इस बात पर गर्व करनी चाहिए कि हम सभी भाजपा के एक सदस्य एक परिवार के रूप में है. हम सभी को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हमे भी राष्ट निर्माण और राष्टहित में भाजपा के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर मिला है.

हम सभी को पार्टी के कार्य में लग जाना हैः संजय

सिंह ने कहा कि जो नए सदस्य भाजपा का बने हैं उन सभी को भाजपा में स्वागत है. सभी को आने वाली नई वर्ष की बधाई दी. कहा कि पूरी ऊर्जा और लगन से हम सभी को पार्टी के कार्य में लग जाना है. साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाना है. बैठक में उपस्थित भाजपा महामंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा मंडल मंत्री पशुपति शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम मेहता, मंडल कार्य समिति सदस्य मनोज साव, पंचायत संयोजक रिकी प्रसाद साहू, सोशल मीडिया संयोजक धीरज कुमार सिंह, मंडल कार्य समिति सदस्य अशोक साव, बूथ अध्यक्ष विकास कुमार, बूथ अध्यक्ष भोला सिंह, संयोजक गिरेन्द्र सिंह व महेन्द्र साव समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही