- झारखंड के विश्वविद्यालयों में मनोनयन के आधार पर ही चुने जाते रहे हैं पदधारी
डीएसपीएमयू में 2020 में हुआ था कर्मचारी संघ का चुनाव
झारखंड में हाल के वर्षों में तीन नए विश्वविद्यालय बने हैं. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 2020 में मतदान के जरिये कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था. वहीं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 2018 में वोटिंग के माध्यम से कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अब तक कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ ही नहीं है. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय जब कॉलेज हुआ करता था, तब वहां चुनाव हुए थे. वही पुरानी कमेटी अब तक काम कर रही है.कर्मचारियों की राय, सभी विवि में कराये जाएं चुनाव
झारखंड के अलग -अलग विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों का कहना है कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारी संघ का चुनाव होना चाहिए. इससे कर्मचारियों के हित में काम आगे बढ़ेगा. संगठन रहने से किसी भी कर्मचारी की समस्या को प्रमुखता से सुना जा सकता है. चुनाव तय समय में होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-date-of-matric-inter-exam-to-be-held-on-march-24-changed/">जमशेदपुर: 24 मार्च को होनेवाली मैट्रिक इंटर की परीक्षा की तिथि बदली [wpse_comments_template]

Leave a Comment