Search

 
 
 

रांची विवि में 40 साल बाद 13 मार्च को वोटिंग से होगा कर्मचारी संघ का चुनाव

 
  • झारखंड के विश्वविद्यालयों में मनोनयन के आधार पर ही चुने जाते रहे हैं पदधारी
Rajnish  Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में 40 साल बाद मतदान के जरिये कर्मचारी संघ का चुनाव होगा. 13 मार्च को वोट डाले जायेंगे. उसी दिन मतों की गिनती होगी और रिजल्ट भी घोषित होगा. बताया गया कि पिछले 40 साल से यहां मनोनयन के आधार पर ही संघ के पदाधिकारी चुने जाते रहे हैं.  विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का चुनाव 2017 में हुआ था. इसके बाद यहां पर चुनाव नहीं हुए हैं. यही हाल कमोबेश झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों का भी है. कोल्हान विश्वविद्यालय में 8 साल पहले कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मनोनीत किये गये थे. इसके बाद से यहां न तो चुनाव हुए और न ही संघ के पदाधिकारियों का मनोनय.

डीएसपीएमयू में 2020 में हुआ था कर्मचारी संघ का चुनाव

झारखंड में  हाल के वर्षों में तीन नए विश्वविद्यालय बने हैं. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 2020 में मतदान के जरिये कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था. वहीं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 2018 में वोटिंग के माध्यम से कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अब तक कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ ही नहीं है. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय जब कॉलेज हुआ करता था, तब वहां चुनाव हुए थे. वही पुरानी कमेटी अब तक काम कर रही है.

कर्मचारियों की राय, सभी विवि में कराये जाएं चुनाव  

झारखंड के अलग -अलग विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों का कहना है कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारी संघ का चुनाव होना चाहिए. इससे कर्मचारियों के हित में काम आगे बढ़ेगा. संगठन रहने से किसी भी कर्मचारी की समस्या को प्रमुखता से सुना जा सकता है. चुनाव तय समय में होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-date-of-matric-inter-exam-to-be-held-on-march-24-changed/">जमशेदपुर

: 24 मार्च को होनेवाली मैट्रिक इंटर की परीक्षा की तिथि बदली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही