Search

 
 
 

लोहरदगा: अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने सांसद सुखदेव भगत को सौंपा ज्ञापन

 
Lohardaga: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग जिला ईकाई लोहरदगा के जिला मंत्री सह प्रदेश संयुक्त सचिव विनय आनन्द टोप्पो एवं सभी साथियों द्वारा नौ सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए सांसद लोहरदगा सुखदेव भगत को लिखित ज्ञापन सौंपा गया. यहां पर सांसद सुखदे के द्वारा उक्त मांग पत्र पर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव एवं कार्मिक सचिव से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर कार्रवाई करने का आश्वासन अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया गया. इसे लेकर सांसद सुखदेव भगत को लोहरदगा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री विनय आनन्द टोप्पो व अन्य प्रतिनिधियों ने आभार जताया है. बता दें कि झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर झारखंड राज्य के सभी अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं समाहरणालय के सभी लिपिक, प्रधान लिपिक, कार्यालय अधीक्षक अपने नौ सूत्री मांग पूरी होने तक विगत 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में समाहरणालय स्थित मैदान में बैठे हुए हैं. इधर सांसद सुखदेव भगत के हाथों ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्र किशोर भगत, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार उरांव, संगठन मंत्री रौशन लाल रवि, सूरज कुमार साहू, फुलमनी देवी, सुनीता कुमारी असुर आदि कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-reveals-naxalite-leader-pramod-mishra-had-given-instructions-to-eliminate-police-informer/">NIA

जांच में खुलासा :  नक्सली नेता प्रमोद मिश्रा ने पुलिस मुखबिर को खत्म करने का दिया था निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही