Search

 
 
 

बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं तो अनुपस्थित माने जायेंगे कर्मीः डीसी

 
Ranchi: रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री लगातार प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में डीसी ने बुधवार को नामकुम प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीसी ने बायोमेट्रिक सेसभी पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जायेंगे, ससमय कार्यालय आयें और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें. अनाधिकृत रुप से अनुपस्थिति पर डीसी ने बीडीओ विजय कुमार एवं सीओ कमल किशोर सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी वर्मा अनुपस्थित पायी गयीं, जिस पर डीसी ने उनकी अनुपस्थिति अधिकृत है या नहीं इसे सत्यापित करने का निर्देश दिया.

सभी आवेदनों का त्वरित गति से करें निष्पादनः डीसी

डीसी ने प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्याें की जांच की. उन्होंने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच करते हुए कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रुप से कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े. आमलोंगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए उपायुक्त ने बीडीओ, सीओ एवं सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का प्रचार-प्रसार करने को कहा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-special-session-mandu-mla-nirmal-mahato-sits-on-dharna-outside-vidhansabha-demands-cbi-investigation-of-jssc-cgl-exam/">झारखंड

विशेष सत्र : विस के बाहर धरने पर बैठे मांडू विधायक निर्मल महतो, JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही