Search

 
 
 

शिक्षा को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करें : सुबोधकांत

 

सात महिला कांग्रेस नेत्री महिला दिवस पर सम्मानित

Ranchi : रांची महानगर महिला कांग्रेस द्वारा बुधवार को बिहार क्लब में महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रांची महानगर की सात उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उनमें शीला तिर्की, मंजू तिर्की, छोटी तिर्की, राजश्री देवी, सुमन देवी, रूबी गुप्ता आदि शामिल हैं. कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राजन वर्मा, रेखा सहाय, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा आदि शामिल हुए. इस मौके पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. इस विरासत को हम सबों को सहेज कर रखने की जरूरत है. उन्होंने महिला दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करें. महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू देवी ने कहा कि महिलाएं पहले की अपेक्षा में आज काफी बेहतर हुई हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी परचम लहरा रही है. आज हम महिलाओं को अफसोस इस बात की है कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. आने वाले चुनावों को देखकर सिर्फ रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की कटौती कर देने भर से घर की गृहिणियों की स्थिति अच्छी नहीं हो जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा मिंज, मालती कुमारी, रेखा सांगा, सीमा सांगा, स्मृति नाग, रोज मधु, रेणुपाल, खुशबू आदि शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही