Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शनिवार को जिला महिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी की बैठक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी बाखला की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि इस कार्यकारिणी बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला महिला कांग्रेस को प्रखंड से पंचायत स्तर तक संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने पार्टी में महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही. उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को करारा जवाब देते हुए जनता के बीच मुहब्बत का संदेश पहुंचाया. इसका परिणाम कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत एक उदाहरण है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जिला में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेवारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनिया गांधी ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है. जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस के साथ हर कदम पर खड़ी है. बैठक का संचालन जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बेबी देवी तथा धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनू विश्वकर्मा ने किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया. बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बरकठ्ठा विधान सभा के प्रभारी पिंकी सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव कविता सिंह, पूजा कुमारी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, दिलीप कुमार रवि, कृष्णा किशोर प्रसाद, विजय कुमार सिंह, कुसुम कुमारी, निलम कुमारी, सुमित्रा देवी, शबाना खातून, पुष्पा एक्का, ओलेनसिया एक्का, प्यारी तिर्की, मधू देवी मोनिका सोरेन, शोभा देवी, सुदामा देवी, फुलमति देवी, सुनिता देवी, मोसेमात प्रतिभा, उषा मेहता, रीना देवी, नीतू कुमारी, सारो देवी के अतिरिक्त कई महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-within-24-hours-police-jawan-murder-case-revealed-wife-got-her-lover-murdered-3-including-wife-arrested/">रामगढ़
: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से कराई हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
पार्टी में महिलाओं को सशक्त बनाएं : गुंजन सिंह

Leave a Comment