Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा में लगा सशक्तीकरण कैंप और विधिक जागरुकता शिविर

Tandwa : टंडवा प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा की ओर से सशक्तीकरण कैंप और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के मार्ग निर्देशन में लगाया गया. शिविर का उद्घाटन टंडवा प्रमुख रीना कुमारी, बीडीओ, सीओ, पारा लीगल वॉलिंटियर राजेंद्र ओझा एवं टिकेश्वर साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस शिविर में जन वितरण प्रणाली, बिजली विभाग, मनरेगा, पीएम आवास, बाल विकास परियोजना, कृषि और रेवेन्यू समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में लाभुक उपस्थित हुए. विभिन्न विभागों से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों को लाभान्वित किया गया. इसे भी पढ़ें :सीए">https://lagatar.in/national-convention-of-ca-concluded-more-than-600-members-participated/">सीए

का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही