Search

 
 
 

यूपी में फिर एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी अपराधी गुफरान मार गिराया गया

 
Lucknow : उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर पुलिस ने सवा लाख रुपये के इनामी अपराधी गुफरान को आज मंगलवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया. खबर है कि गुफरान पर 13 मामले दर्ज थे. बताया जाता है कि कौशांबी जिले के समदा इलाके में आज सुबह पांच बजे पुलिस और गुफरान के बीच मुठभेड़ हुई. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

9 एमएम की एक कारबाईन बरामद 

इस क्रम में एसटीएफ की टीम ने अपराधी गुफरान को ढेर कर दिया. जानकारी के अनुसार जिस जगह मुठभेड़ हुई, वहां से पुलिस ने 9 एमएम की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद की है. बता दें कि गुफरान हत्या, लूट ,हत्या के प्रयास जैसे 7 मामलों में वांटेड. एडीजी प्रयागराज द्वारा गुफरान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. साथ ही सुल्तानपुर पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम गुफरान पर रखा गया था. गुफरान पर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे. खबर है कि गुफरान ने अप्रैल में प्रतापगढ़ के एक ज्वेलर को गोली मारकर लूट को घटना को अंजाम दिया था. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही