Search

 
 
 

Ramgarh : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया
 
  • प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को लगी गोली
  • कुजू से दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
  • तीन पिस्टल और 80 कारतूस बरामद
  • रांची की ज्वेलरी दुकान में वारदात की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई

 Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

Uploaded Image

घायल आरोपी को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं शिवा की निशानदेही पर जू क्षेत्र से अरीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवराज राम उर्फ शिवा प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. पुलिस के अनुसार, शिवा 14 मई को जेल से बाहर आया था. वह पहले श्रीवास्तव और दूबे गिरोह से जुड़ा रहा. बाद में अपराधी सुजीत सिन्हा के संपर्क में आया और इसके बाद प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बन गया.

 Uploaded Image

                                                           प्रिंस खान

 

 

जानकारी के अनुसार, धनबाद और रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह रांची की एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस ने छापेमारी की और भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सयाल शिवाजी रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

Uploaded Image

 

पूछताछ के दौरान शिवा ने पुलिस को बताया कि उसने भुरकुंडा के बंद केंद्रीय विद्यालय परिसर के पास हथियार छिपाकर रखे हैं. पुलिस जब उसे लेकर वहां पहुंची तो उसने छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें शिवा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Uploaded Image


शिवा की निशानदेही पर पुलिस ने कुजू क्षेत्र से अनीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया.  उसके पास से एक पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस प्रकार पूरे अभियान में कुल 4 देशी पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, एक पिस्टल होल्स्टर और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

Uploaded Image

 

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और एसडीपीओ पतरातू भी घटनास्थल पहुंचे और  मामले की जांच की. अभियान में धनबाद के मैथन थाना प्रभारी अभिनव कुमार, रांची के लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह सहित पतरातू अनुमंडल के कई थानों की पुलिस शामिल रही.

 

पुलिस का दावा है कि शिवा किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में था और उसका संबंध प्रिंस खान गिरोह से है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही