Search

 
 
 

धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, दो अपराधियों को गोली लगी, एक फरार

Dhanbad News : धनबाद में  पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा. दोनों घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है.
 
घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी

Dhanbad News : धनबाद में  पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा. दोनों घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है.

Uploaded Image

 

घटना के संबंध में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे हैं. सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध अपराधियों का पीछा किया. इसी दौरान निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

घायल अपराधियों की पहचान इरफान आलम, वासेपुर और नन्हे, पुटकी निवासी के रूप में हुई है, जबकि तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और हथियार बरामद किये हैं.

 

मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार विनोद समेत धनबाद और बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है.

 

पुलिस के अनुसार घायल अपराधियों के मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के भाई गोपी खान से बातचीत के सुराग मिले हैं. पुलिस अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है. 

 

 फिलहाल पुलिस फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है. घायल अपराधियों से पूछताछ के आधार पर रंगदारी नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही