Search

चतरा में पुलिस और टीपीसी के बीच मुठभेड़, हथियार समेत अन्य सामान बरामद

Chatra: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ सोमवार को जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में हुई है. जहां नक्सल विरोधी अभियान पर निकली झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के साथ टीपीसी रिजनल कमांडर आक्रमण और शशिकांत दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान हथियारों का जखीरा व नक्सली साहित्य बरामद होने की सूचना है. कई उग्रवादियों को गोली लगने की भी सूचना है. वहीं मुठभेड़ के बाद जंगल की घेराबंदी कर पुलिस सर्च अभियान चला रही है.  दूसरी ओर  खुद पर सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर नक्सली भाग निकले. इसे भी पढ़ें -NHRC">https://lagatar.in/after-the-recommendation-of-nhrc-the-dependents-of-four-deceased-will-get-compensation/">NHRC

की अनुशंसा के बाद चार लोगों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//