Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, दो रायफल समेत कई अन्य सामान बरामद

Advertisement
Advertisement

Latehar : पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरू जंगल में हुई, जहां पुलिस और टीपीसी कमांडर आक्रमण गंझू के दस्ते के बीच हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने दो एसएलआर राइफल, जिन्दा कारतूस, वर्दी समेत कई सामान बरामद किया.

बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे

उग्रवादी पुलिस को गुप्त मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरु के जंगल के पास प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी कमांडर आक्रमण गंझु, भैरव गंझु और प्रदीप गंझु समेत 15-16 उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां जंगल के पास पहुंचते ही उग्रवादियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई.

जवाबी फायरिंग में पुलिस द्वारा गोलियां चलाने पर सभी उग्रवादी भाग खड़े हुए. घटनास्थल से पुलिस को एक लोडेड 7.62 एमएम एसएलआर रायफल चार जिंदा कारतूस, एक देशी 315 का लोडेड रायफल, एक सेट नक्सली वर्दी, दो खाली मैगजीन सहित कई सामान बरामद हुए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही