Search

 
 
 

पलामू: पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़

 
Medininagar: छतरपुर, नावाबाजार और पाटन थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर स्थित तुरीदाग के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस और TSPC उग्रवादियों के बीच जोरदार फायरिंग हुई. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों द्वारा उपयोग किए जा रहे कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए. पुलिस के लिए उग्रवादियों के खिलाफ इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस की विशेष टीमों द्वारा इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पहाड़ी इलाका और जंगल होने की वजह से अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है ताकि उग्रवादियों को भागने का कोई मौका न मिले. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही