Search

 
 
 

हजारीबाग के डाटोखुर्द में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, मौके पर SP पहुंचे

मुठभेड़ की सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल तेज है. फिलहाल मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
 
सिंबोलिक फोटो

Hazaribagh: जिला के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में सोमवार को पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है. जिसमें राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधियों को गोली लगने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं. सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस के वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

 

मुठभेड़ की सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल तेज है. फिलहाल मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही