Ranchi/Latehar : लातेहार जिले में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के जंगल में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है, वही मौके से एक रायफल भी बरामद की है. एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
सुरक्षा बलों को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी
सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों को सर्च अभियान के लिए जंगल रवाना किया गया. जहां पर सुरक्षा बलों को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी पीछे हटने पर मजबूर हो गए, वहीं सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक रायफल भी बरामद की है. जंगल में सर्च अभियान जारी है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3qTwitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment