Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई उग्रवादियों को लगी गोली

Advertisement
Advertisement
Latehar :  पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेसलवार जंगल में हुई है. जहां शनिवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादी के बीच गोलीबारी हुई है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है. बताया जा रहा कि कई उग्रवादियों को गोली लगी है. पुलिस उग्रवादियों की धड़पकड़ के लिए जंगल में अभियान चला रही है.

उग्रवादियों के खिलाफ चलाया गया था अभियान

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी हेसलवार जंगल में जमा हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से हुए गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें – लोहरदगा">https://lagatar.in/hindalco-mines-worker-killed-with-sticks-and-stones-in-lohardaga/">लोहरदगा

में हिंडाल्को के माइंसकर्मी को लाठी- पत्थर से मार डाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही