Search

 
 
 

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने तीन महिला नक्सली सहित चार को मार गिराया

बिठली थाने के पचामा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक हैंड ग्रेनेड, एक रॉकेट लॉन्चर, एक 315 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं.
 

Bhopal : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. खबर है कि पचामा दादर के पहाड़ी इलाके मुठभेड़ हुई है. मारे गये नक्सलियों में तीन महिला नक्सली शामिल है. इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं.

 

 

 

 

इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है. इससे पहले 19 फरवरी 2025 को भी बालाघाट में नक्सलियों और पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ था. इस दौरान भी मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था.

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने  स्पेशल डीजी (Naxal) पंकज श्रीवास्तव के हवाले से कहा है कि बिठली थाने के पचामा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. एक हैंड ग्रेनेड, एक रॉकेट लॉन्चर, एक 315 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं. कुछ नक्सली वहां से फरार हो गये.  सर्च अभियान जारी है

.

सीएम मोहन यादव ने  पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की  बात कही.


पीएम मोदी और गृह मंत्री  अमित शाह  के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने संकल्प की दिशा में लगातार काम कर रहा है. बालाघाट नक्सली मुठभेड़ पर सीएम मोहन यादव ने यह बात कही. उन्होंने इस मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की भी बात कही.


 
एसपी आदित्य मिश्रा ने जानकारी दी कि  चारों नक्सली जीआरबी (गोंदिया, राजनांदगांव, बालाघाट) डिवीजन के मेंबर थे.  उन्होंने बताया कि इलाके में 25 से ज्यादा सर्च पार्टियां अभियान में लगी हैं. नक्सलियों के और शव मिलने की संभावना है. नक्सलियों पर इनाम घोषित था. 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही