Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में मुठभेड़ : पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्य को दबोचा

New Delhi : दिल्ली उत्तर पश्चिमी के बवाना इलाके में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि चारों गौरव-मोंटी गिरोह के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पूठ खुर्द गांव निवासी रिंकू (24), उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी विशाल (24), दिल्ली के बाजीतपुर ठाकरान निवासी दीपक (22) और झड़ौदा कलां निवासी ललित (24) के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों से लैस चार आरोपी लूट और रंगदारी को अंजाम दे सकते हैं.

मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक बिना नंबर प्लेट की कार देखी और उसे रूकने का इशारा किया. कार सवार ने गाड़ी रोकी नहीं और मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस ने जब उनका रास्ता रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी सामने से गोलियां चलायी. कुल 12 राउंड गोलियां चलायी गयीं. उन्होंने बताया कि रिेंकू और विशाल मुठभेड़ में घायल हो गये. दोनों को पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें बीएसए अस्पताल भेज दिया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही