Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

Advertisement
Advertisement
 Kashmir : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज शनिवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी है.  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. इसे भी पढ़ें :  समाजवादी">https://lagatar.in/allegations-of-samajwadi-party-bjps-conspiracy-to-attack-owaisi-motive-of-polarization-of-votes/">समाजवादी

पार्टी का आरोप, ओवैसी पर हमला भाजपा की साजिश, वोटों का ध्रुवीकरण मकसद

आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी

जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी.  इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिये गये. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने जानकारी दी कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध द रेसिस्टेंस फ्रंट  (टीआरएफ) से जुड़े थे. इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-many-parts-including-jammu-and-kashmir-intensity-5-ponit-7-on-richter-scale/">जम्मू

कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7

कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया

कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया,  आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया. मारे गये आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में 29 जनवरी को की गयी हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था. कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही