Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी मार गिराये गये

Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराये जाने की खबर है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर कुपवाड़ा में माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नर में हुआ है. अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है. जवानों ने इनके पास से दो एके-47, दो पिस्टल और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किये हैं. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/18th-day-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-pictures-of-people-hugging-viral-on-social-media/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, लोगों को गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

14 सितंबर को मारे गये थे दो आतंकी

इससे पहले 14 सितंबर को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था. मारे गये आतंकी ग़ज़वत उल हिन्द (AGuH) से जुड़े हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आतंकी 2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मजदूर पर हमला करने में शामिल थे. कश्मीर के एडीजीपी ने इन आतंकियों की पहचान करते हुए बताया कि एक आतंकी पुलवामा का रहने वाला ऐजाज़ रसूल नज़र और दूसरा शाहिद अहमद उर्फ अबु हमज़ा था. इसे भी पढ़ें :  मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले

शनिवार को  दो बिहारी मजदूर को मारी थी गोली

कल शनिवार को आतंकियों ने पुलवामा में दो गैर स्थानीय लोगों को गोली मारी थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बिहार के रहने वाले थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान शमशाद पुत्र इस्लाम शेख और फैजान कासरी पुत्र फैयाज कादरी निवासी जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों यहां मजदूरी करते हैं.

अगस्त तक मारे जा चुके 136 आतंकी

जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 136 आतंकी, एनकाउंटर में मार गिराये गये हैं. 10 से 17 अगस्त तक 5 आतंकवादियों को ढेर किया गया है. 2022 में मारे गये आतंकियों में से 38 विदेशी, जबकि 98 लोकल आतंकी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही