Search

 
 
 

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, ग्रेहाउंड फोर्स ने 7 नक्सलियों को किया ढेर

 
Telangana : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित मुलुगु जिले के एतुरुनगरम वन क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस और माओवदियों के बीच मुठभेड़ हुई है. ग्रेहाउंड फोर्स के जवानों ने घेराबंदी कर सात नक्सलियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शवों के साथ-साथ कई अत्याधुनिक हथियार और और गोला बारूद भी बरामद किये हैं. इन हथियारों में एके-47 राइफल, जी-3 राइफल, इंसास राइफल जैसे हथियार शामिल हैं.  मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली गयी है. इस सफल ऑपरेशन से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे.

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सली गतिविधि चिंता का विषय 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमाओं पर नक्सलियों की गतिविधियां पिछले कुछ सालों से चिंता का विषय रही है. सुरक्षा बल लगातार इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की मौत से सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही