Search

 
 
 

भूली मोड़ गोलीकांड में शामिल अपराधियों से मुठभेड़, दो को गोली लगी, चार गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद शहर के भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ धनबाद के ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में हुई. मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
 
मुठभेड़ स्थल पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी.
  • 22 सितंबर को भूली रोड में अपराधियों ने फायरिंग की थी.
  • भूली मोड़ फ़ायरिंग में फ़हीम खान के भाई समेत तीन लोग घायल हुए थे.

Dhanbad: धनबाद शहर के भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ धनबाद के ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में हुई. मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

 

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भूली मोड़ गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा. लेकिन अपराधी पुलिस को निशाना बनाकर फ़ायरिंग करने लगे.

 

Uploaded Image

मुठभेड़ में घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

एसएसपी ने बताया कि अपराधियों ने जब फ़ायरिंग की तब पुलिस की तरफ़ से भी जवाबी फ़ायरिंग की कई. पुलिस की फ़ायरिंग में दो अपराधी को गोली लगी. जबकि दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

पुलिस ने बताया कि भूली मोड़ गोलीकांड में चंदन ठाकुर ने मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी, जबकि प्रिंस कुमार बाईक चला रहा था. आरोप है कि घटना के दौरान चंदन ने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी. गोलीबारी में फहीम खान के भाई समेत तीन लोग घायल हुए थे.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर पड़ा अपराधियों का हथियार. 

 

बुधवार की रात हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी है. दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के जरिए गोलीकांड में शामिल अन्य लोगों, अपराधियों के नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही