Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में जेजेएमपी उग्रवादियों से मुठभेड़, 400 राउंड कारतूस के साथ हथियार बरामद

Latehar : सदर थाना क्षेत्र स्थित पेशरार गांव के केदली टोली में झारखंड पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल से 400 राउंड जिंदा गोली और एक राइफल बरामद गया है. उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/l221.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

जिले के एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी केदली टोली के पास जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी. उग्रवादी पीछे हटने को मजबूर हुए और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.

क्या हैं कहते हैं एसपी

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से मुठभेड़ हुई है. भारी मात्रा में गोली और हथियार बरामद हुए हैं. उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, जवानों का बढ़ाया हौसला

मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होने जवानों की हौसला अफजाई की और आसपास के क्षेत्रों का मुआयना किया. पुलिसिया इस कार्रवाई का नेतृत्व सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया कर रहे थे. छापामारी में 11 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट धर्मेन्द्र यादव व निरीक्षक उमेश यादव के अलावा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, सदर थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता व मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार समेंत सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन जिला पुलिस के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahuls-another-attack-on-pm-modi-8-cheetahs-have-come-why-16-crore-jobs-have-not-come/">राहुल

का पीएम मोदी पर एक और हमला, 8 चीते तो आ गये, 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आये…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही