Search

अनंतनाग में लश्कर आतंकियों से मुठभेड़, कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

Jammu : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में बुधवार शाम सुरक्षाबलों और लश्कर आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें सेना के कर्नल और मेजर के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए. मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट, मेजर आशीष धोनैक और कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हुए हैं. इलाके में देर रात तक मुठभेड़ जारी रही. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार और जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे.

सुरक्षाकर्मियों की टीम आतंकियों का पीछा कर रही थी

अधिकारियों ने बताया कि सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर से मुठभेड़ शुरू हुई, जब सूचना मिली कि आतंकियों को एक जगह देखा गया है. इसके बाद सेना के कर्नल ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया. हालांकि आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की. मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग कर्नल और एक मेजर ऑफ वीट 19RR की कमान संभाल रहे थे. सुरक्षाकर्मियों की टीम एक ठिकाने पर आतंकियों का पीछा कर रही थी. वे उस स्थान पर चढ़ गए, जहां 2-3 आतंकवादियों के छिपने की सूचना मिली थी. लेकिन जैसे-जैसे वे ऊपर चढ़े.,उन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान सेना के कर्नल मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि अन्य दो अफसर गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लिहाजा दोनों अधिकारी भी शहीद हो गए. उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि इनपुट के अनुसार आतंकवादियों का समूह लश्कर व टीआरएफ ग्रुप से था.

अपना सर्वोच्च बलिदान दिया- उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर से बेहद भयानक खबर. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस डीएसपी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट, मेजर आशीष धोनैक और कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हुए हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें.

सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं- मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया कि मैं सेना के बहादुर राइफलमैन रवि के साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं, जिन्होंने राजौरी में कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा सदैव याद रखी जाएगी. शहीद के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.

इस दुखद खबर से देश स्तब्ध

पूर्व जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना के मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए. इस दुखद खबर से देश स्तब्ध है. शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.
इसे भी पढ़ें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//