Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, चार नक्सली ढेर

 
Raipur :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराये जाने की खबर है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अलग-अलग दलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था.                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जवाबी करवाई के बाद नक्सली वहां से फरार हो गये

अधिकारी ने बताया कि जब डीआरजी का दल तुंगाली गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी करवाई की. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गये. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से अब तक चार नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं. इलाके में खोजबीन जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही