Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव में जीत से उत्साहित मोदी ने कहा- पूर्वोत्तर अब न दिल्ली से दूर और न ही दिल से

  • त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की जनता का आभार जताया
New Delhi : पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर. यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है. चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि मैंने बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता. त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताया और विपक्षी दलों पर जमकर तीर चलाए. साथ ही बीजेपी की जीत के मंत्र बताए.

बीजेपी की जीत का रहस्य है त्रिवेणी

पीएम मोदी ने कहा, मैं हर शुभचिंतक को बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं. बीजेपी की जीत का रहस्य है त्रिवेणी. यानी तीन धाराओं का संगम. पहला है बीजेपी सरकार का कार्य. दूसरा है बीजेपी सरकार की कार्य संस्कृति. तीसरा है बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव. ये तीनों मिलकर बीजेपी की शक्ति को कई गुना बढ़ा देते हैं.

नगालैंड में हमें ईसाई लोगों ने जिताया

मोदी ने कहा कि सालों से अल्पसंख्यकों के मन में बीजेपी को लेकर डर बैठाया गया. लेकिन गोवा के लोगों ने दिखा दिया कि ऐसा नहीं है. नगालैंड में हमें ईसाई लोगों के वोटों ने भी यह साबित कर दिया है. जनता देख रही कि कैसे कुछ राजनीतिक दल बीजेपी को बाहर करने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं. एक राज्य में कुश्ती तो दूसरे में दोस्ती.. केरल में कांग्रेस और लेफ्ट एक दूसरे के खिलाफ होने का नाटक करती है, तो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ती है. कहा कि साल 2014 के पहले पूर्वोत्तर बंद और आतंकवाद के लिए जाना जाता था. त्रिपुरा में पहले किसी दूसरी पार्टी का झंडा नहीं लगाने दिया जाता था. ऐसा होता तो लहूलुहान कर दिया जाता था.

देश कह रहा है कि मत जा मोदी

मोदी ने कहा कि जहां एक तरफ लोग मेरी कब्र खोदने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी बढ़ती जा रही है. कुछ लोग बईमानी भी कट्टरता से करते हैं. ये कट्टर लोग कहते हैं कि मर जा मोदी. देश कह रहा है कि मत जा मोदी. कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने छोटे दलों के प्रति नफरत दिखा दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कह रहे हैं कि ये तो छोटे राज्य हैं. यह यहां के लोगों का अपमान है. कांग्रेस की यही नफरत उसे इलेक्शन में डुबोने का काम करेगी.

कांग्रेस की जमीन खिसक गई, बुद्धि नहीं आई- नड्डा

पीएम मोदी से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नार्थ ईस्ट अब शांति के लिए जाना जाता है. हमने सड़कों का जाल बिछाया. कांग्रेस कहीं देखने को नहीं मिलती है. जमीन खिसक गई, लेकिन बुद्धि नहीं आई है.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/sunita-won-the-battle-of-ramgarh-said-people-will-not-be-deprived-of-development/">रामगढ़

के रण में सुनीता ने मारी बाजी, कहा- विकास से वंचित नहीं रहेगी जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही