Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर में पिछले माह नगर निगम की ओर से चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकल गई है. सड़कों पर फिर अतिक्रमण शुरू हो गया है. हीरापुर हटिया बाजार में मुख्य सड़क के दोनों ओर फुटपाथ दुकानदारों ने फिर कब्जा जमा लिया है. बची-खुची सड़क पर ठेला, रिक्शा वालों का कब्जा है. ऊपर से कई मनबढ़ू लोग सड़क पर ही बाइक, कार खड़ी कर आराम से खरीदारी करते हैं. इससे बाजार में अक्सर जाम लग रहा है. यह अतिक्रमण सिर्फ हटिया बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विवेकानंद चौक से चिरागोड़ा बीडीओ ऑफिस, पुराना बाजार, बैंक मोड़, स्टील गेट आदि जगहों पर भी सड़क ही बाजार बन चुकी है. सड़क पर अतिक्रमण होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है. नगर आयुक्त सह झमाडा एमडी सत्येंद्र कुमार ने पिछला सप्ताह अपने ही कर्मियों के आश्रितों से लड़ने में गंवा दिया. वहीं, एसडीओ को भी अब अतिक्रमण से कोई लेना-देना नहीं है. यही वजह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद दुबारा सड़कों का कब्जा हो रहा है.
: स्वार्थ छोड़ भगवान का सुमिरन करें, जीवन धन्य होगा- हरिदास जी [wpse_comments_template]
निगम फिर चलाएगा अभियान : ईओ
ज्ञात हो कि पिछले जनवरी महीने में ही एसडीओ के निर्देश पर नगर निगम ने सड़क से अतिक्रमण हटवाया था. इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की बात भी कही गई थी. इस संबंध में पूछे जाने पर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) मो. अनीस ने कहा कि हीरापुर में फिर से अतिक्रमण हो गया है इसकी जानकारी निगम को है. वहां दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-remember-god-leaving-selfishness-life-will-be-blessed-haridas-ji/">धनबाद: स्वार्थ छोड़ भगवान का सुमिरन करें, जीवन धन्य होगा- हरिदास जी [wpse_comments_template]
Leave a Comment