Search

 
 
 

रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामला : नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी खाली कराने का आदेश नहीं

 

Ranchi :  मेकॉन के श्यामली और सेटेलाइट कॉलोनी के बीच रेलवे पुल के पास अतिक्रमण हटाने के मामले को अब दबाने की कोशिश हो रही है. रेलवे के अंदर ही इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. यहां रेलवे पुल के पास की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर वरीय कमांडेंट की मौजूदगी में नोटिस दिए गए थे. लेकिन सात दिन की अवधि बीत जाने के बाद भी इन्हें हटाने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी जा रही. कहा जा रहा है कुछ अधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में लगे हैं.

8 मई को दो गुट आमने-सामने हो गये थे

बीते आठ मई (शनिवार) को यहां पुल के पास रेल भूमि पर अतिक्रमण को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे. उनसे बीच जमकर गोलीबारी हुई. घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए. सेटेलाइट कॉलोनी बनने के बाद ही रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर यहां पर कई घरों के साथ दुकान और खटाल बना लिए गए थे. पिछले 25 वर्षों से यहां अतिक्रमण हो रहा है. अधिक भूमि पर कब्जा को लेकर अनबन चल रही थीं जो अब गोलीबारी की घटना तक आ पहुंची है.

अवैध कब्जा हटाने को लेकर आदेश नहीं मिला है

आरपीएफ के अनुसार इस संबंध में रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ही आदेश या फिर किसी भी तरह का दिशा-निर्देश जारी कर सकता है. लेकिन 10 मई को वहां पर स्थित अवैध निर्माण को हटाने की नोटिस देने के बाद हटाने का आदेश रेलवे की ओर से नहीं मिला है.

रेल मंडल रांची आरपीएफ वरीय कमांडेंट प्रंशात यादव के अनुसार मेकॉन और सेटेलाइट कॉलोनी के बीच में स्थित रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है. आदेश मिलने पर ही इसे हटाने की कार्रवाई होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही