Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की सड़कों पर अतिक्रमण से जाम, लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Tarun Choubey Ranchi: राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर कोकर चौक तक रोज सड़क किनारे सब्जी दुकानदारों, ठेला व ऑटो वालों के कारण लोगों को जाम के झाम का सामना करना पड़ रहा है. लालपुर चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर सड़क किनारे ऑटो एंव ई-रिक्शा वालों का कब्जा रहता है. जिससे टू-व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ी वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोग चौक पार करने के लिए घंटों जाम में फसे रहते हैं. सेंटेविटा हॉस्पिटल के पास रोड काफी संकरा है. हॉस्पिटल से फिरायालाल चौक तक सड़क के दोनों ओर ऑटो, ई-रिक्शा व ठेले वालों का का कब्जा रहता है. जैसे यहां स्थाई ऑटो स्टैंड बना लिया गया हो. जिसके कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. शिकायत करने पर चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से ऑटो को भगा देते हैं. लेकिन, कुछ देर बाद फिर से ऑटो लगना शुरू हो जाता है. ई-रिक्शा वाले तो अब चडरी जाने वाले रास्ते पर वाहन लगाने लगे हैं. इसका विरोध करने पर चालक लोगों से उलझने लगते हैं. लालपुर से कोकर चौक जाने वाले रास्ते में डिस्टिलरी पुल तक सड़क किनारे दोनो और सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा कर लिया है. इस कारण इस सड़क पर हमेशा जाम की स्मस्या उत्पन्न हो रही है. वहीं प्लाजा चौक के पास ठेले वालों ने कब्जा करके रखा है. इस कारण चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है. सबसे ज्यादा जाम वाले चौक -चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी होती है, लेकिन सिर्फ दर्शक बन कर सब देखती रहती है. इसे पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gomias-youth-got-a-job-in-google-london-in-a-package-of-1-25-crores/">बेरमो

: गोमिया के युवक को सवा करोड़ के पैकेज में गूगल लंदन में मिली नौकरी
[caption id="attachment_735617" align="alignnone" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/webform7-19.jpg"

alt="" width="576" height="363" /> तस्वीर- सड़क पर ही सब्जी बेचते विक्रेता[/caption]

रातू रोड में नरक जैसे हालात

शहर में जब से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ है, तब से रातू रोड की हालत नरक जैसी बन गई है. रातू रोड़ चौक से पिस्का मोड़ तक चारपहिया वाहनों को क्रॉस करने में घंटों का समय लग जाता है. रातू रोड पर दिन के समय गाड़ियों की लम्बी लाइन लगी रहती है. इसके साथ जाम मे स्कूल बस एंव एंबुलेंस भी फंस जा रही हैं. निर्माण कार्य के कारण जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की भी तैनाती की गई है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है. कई बार आने और जाने वाली गाड़िया एक साइड में घुस जाती हैं जिसके कारण पूरी सड़क पर जाम लग जाता है. इसके साथ इस रोड मे पाइलिंग कार्य के कारण बैरिकेडिंग लगी है, जिसके कारण स्थिति और भी बदतर हो रही है. लोग पिछले तीन महीने से इस सम्सया से परेशान हो रहे हैं. इस सड़क पर दिन के समय पूरी ट्रैफिक व्यवस्था फेल हो गई है. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-13-mount-everest-winners-shared-their-experiences/">रांचीः

13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं ने साझा किये अपने अनुभव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही