Search

 
 
 

Ranchi : वार्ड 42 में नालियों पर अतिक्रमण, 4 फीट की नालियां 2 फीट की रह गई

 
Jayantey Vikash Ranchi : वार्ड 42 में नालियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है. 4 फीट की नालियां सिमटकर 2 फिट की हो गई है. बिरसा चौक  से एयरपोर्ट वाले रास्ते में नाली नहीं है, जिससे हमेशा मेन चौक पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. ड्रेनेज की भी व्यवस्था सही नहीं है. वहीं वार्ड में जलापूर्ति और कूड़े का उठाव नियमित होता है.

क्या कहा स्थानीय लोगों ने

स्थानीय निवासी विनोद ने बताया कि  हमारे वार्ड में सप्लाई पानी की व्यवस्था ठीक है. सीडीसी के दौरान कचरा उठाव में गड़बड़ी हो रही थी, मगर अब प्रतिदिन वार्ड में कचरे का उठाव हो रहा है. स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है. लोक सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर देते हैं जिससे काफी परेशानी होती है. वहीं स्थानीय प्रमोद ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या नाली को लेकर है. बरसात होने पर गलियों मे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. नालियों का चौड़ीकरण होना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/11-19-531x536.jpg"

alt="" width="531" height="536" />  

एस्टीमेट बना कर फाइल नगर आयुक्त के पास 6 महीने से पड़ा है, अब तक नहीं मिला कोई जवाब

वार्ड पार्षद कृष्णा महतो ने बताया कि निगम द्वारा सभी वार्ड में बड़ी-बड़ी योजना दी गई, लेकिन हमारे वार्ड को बड़ी योजना नहीं मिली है. नालियों की योजना भी स्वीकृत नहीं हुई,  जिससे बिरसा चौक, शुक्ला कॉलोनी में सबसे ज्यादा समस्या होती है. बिरसा चौक से एयरपोर्ट वाले रास्ते में नाली ही नहीं है. मेन सड़क पर नाली नहीं होने के कारण बरसात में चौक पर जलजमाव हो जाता है. नगर आयुक्त को कई बार अवगत कराने के बाद भी काम नहीं हो रहा है. एस्टीमेट बना कर फाइल नगर आयुक्त के पास 6 महीने से पड़ा हुआ है. रिमाइंडर  कराने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता.

वार्ड में रोड से ज्यादा नालियों की जरूरत

कृष्णा ने आगे बताया कि वार्ड में रोड से ज्यादा नालियों की जरूरत है. नालियों पर अब अतिक्रमण भी किया जा रहा है. 4 फीट की नालियां सिमटकर 2 फीट की हो गई है. एलएनटी और जुडको के द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान पुराने रोड को भी तोड़ दिया गया है, जिससे रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है. इसे भी पढ़ें :  पलामू">https://lagatar.in/%e0%a5%89agneepaths-flame-reaches-palamu-youths-jam-railway-tracks-vandalizes-engine/">पलामू

पहुंची अग्निपथ की आंच, युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, इंजन में तोड़फोड़
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही