Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News:  रांची के करमटोली तालाब के पास से हटेगा अतिक्रमण

करमटोली चौक स्थित करमटोली तालाब और पार्क का गुरुवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया. इस दौरान तालाब, पार्क, साफ-सफाई, लाइटिंग और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: करमटोली चौक स्थित करमटोली तालाब और पार्क का गुरुवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया. इस दौरान तालाब, पार्क, साफ-सफाई, लाइटिंग और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया. इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब और पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए.

Uploaded Image

करमटोली तालाब का निरीक्षण करते नगर आयुक्त 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि करमटोली तालाब और उससे जुड़ा पार्क करीब 4.94 एकड़ सरकारी जमीन पर फैला है. यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. नगर आयुक्त ने पार्क परिसर में बने धूमकुड़िया भवन को अवैध कब्जे से मुक्त रखने के भी निर्देश दिए. 

इसे भी पढ़ें: 

अधिकारियों ने बताया कि तालाब के एक हिस्से में 19 परिवार अस्थायी मकान बनाकर रह रहे हैं. इनमें से 12 पात्र परिवारों को ईस्ट जेल रोड स्थित बिरसा आवास योजना के तहत मकान आवंटित किया जा चुका है. कई बार नोटिस और सार्वजनिक घोषणा के बावजूद ये परिवार अब तक वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं. 

 

वहीं, बाकी 7 परिवारों को भी बिरसा आवास योजना के तहत आवास आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई और सरकारी जमीन पर ही कब्जा बनाए रखा.

 

नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम की भू-संपदा शाखा ने तालाब और आसपास की जमीन की मापी कराई. जांच में करीब 51 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण मिला. नगर निगम ने कहा कि नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. 

 

नगर आयुक्त ने करमटोली चौक और आसपास संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं. बिना वैध अनुमति चल रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए.

 

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, भू-संपदा शाखा के अधिकारी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही