Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को ऊर्जा मेला

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के निर्देश पर रविवार को ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है. ऊर्जा मेला का आयोजन रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा जिला के विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा. इस मेले का आयोजन उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए निगम द्वारा किया जा रहा है. ऊर्जा मेला में उपभोक्ता बिजली बिलिंग से संबंधित शिकायतें, नये कनेक्शन, बिजली बिल देर से मिलने समेत बिजली से संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. शिकायतों का निबटारा त्वरित रूप से किया जायेगा.

इन जगहों पर ऊर्जा मेला

ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रांची के डोरंडा प्रमंडल के निवारणपुर, जेपी मार्केट, एचईसी और धुर्वा में, कोकर प्रमंडल के नामकुम ब्लॉक ऑफिस परिसर, ऊर्जा विभाग कार्यालय, बरियातू थाना के समीप, सुशीला इन्कलेव, टाटा रोड, लोवाडीह में, न्यू कैपिटल प्रमंडल के एसएस मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड, मंडा टांड और ठाकुरगांव में, रांची सेंट्रल प्रमंडल के हरमू स्थित विद्युत सब स्टेशन, मारवाड़ी कॉलेज और पुंदाग स्थित विद्युत सब स्टेशन में ऊर्जा मेला लगाया जायेगा. वहीं रांची पूर्वी प्रमंडल के इरबा, ओरमांझी, महिलॉग, टाटीसिलवे, सरजामडीह, और बुंडू में लगाया जायेगा. जबकि रांची पश्चिमी प्रमंडल के मनातू पंचायत भवन, रातू रोड, बिजुलिया चौक, रातू चट्टी, टांगर जतरा मैदान, बिजुपाड़ा और चान्हो में लगाया जायेगा. वहीं खूंटी जिले के कदमा, खूंटी और तोरपा ब्लॉक परिसर में ऊर्जा मेला का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा गुमला जिले में रामनगर स्थित बिजली कार्यालय और घाघरा स्थित बिजली कार्यालय में ऊर्जा मेला का आयोजन किया जायेगा. साथ ही लोहरदगा और सिमडेगा जिले के विभिन्न स्थानों में भी ऊर्जा मेला का आयोजन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-seeks-objection-from-public-on-tariff-proposal-for-fy-2021-22/">जेबीवीएनएल

ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के टैरिफ प्रस्ताव पर जनता से आपत्ति मांगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही